कोंच-उरई । सहकारिता के चुनावों की कड़ी में शनिवार को नामांकन के दिन एलएसएस जुझारपुरा में कुल नौ संचालकों के लिये 24 लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किये हैं। इनमें से पांच सामान्य तथा चार आरक्षित हैं।

जुझारपुरा किसान सेवा सहकारी समिति में शनिवार को चुनाव प्रभारी राजेशकुमार तिवारी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया सुबह दस बजे प्रारंभ हुई जिसमें निर्धारित समय शाम चार बजे तक कुल नौ संचालक पदों के लिये 24 लोगों ने पर्चे भरे। पांच सामान्य क्षेत्रों में जुझारपुरा में तीन लोगों लाखनसिंह, रामनरेश, आशाराम, पडऱी क्षेत्र में पांच लोगों राजाभइया, महेन्द्रपाल सिंह, संजीव निरंजन, दुर्जन, राजाराम, परैथा में दो लोगों सत्यप्रकाश, महेन्द्र, पचीपुरी में तीन लोगों मूलचंद्र, रिंकेश, गौरीशंकर, सामी में तीन लोगों जितेन्द्र, नितिनप्रताप, रचनादेवी ने नामांकन दाखिल किये। महिला के लिये आरक्षित घमूरी में दो लोगों भानबाई, कुसुमा तथा घुसिया में अखिलेश व अवधरानी ने नामांकन भरे। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित कुदरा बुजुर्ग में एक ही नामांकन मुलायमसिंह का आने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। एससी के लिये आरक्षित कुंवरपुरा में तीन लोगों जगमोहन, नरेन्द्र तथा अमरसिंह ने नामांकन दाखिल किये हैं। आरओ तिवारी ने बताया है कि सोसाइटी में कुल 3200 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। नाम बापिसी 23 जनवरी तथा मतदान 29 जनवरी को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक होगा, इसके बाद मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। आरओ का सहयोग समिति के प्रबंध निदेशक जयनारायण झा, क्रय विक्रय के सचिव अशोककुमार गुप्ता कर रहे थे।

 

Leave a comment