उरई। जिला सेवा योजन कार्यालय उरई में आयोजित प्राइवेट कंपनियों के रोजगार मेले में आये 416 अभ्यर्थियों में से 115 का चयन कर लिया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान कराये जाने के लिए  सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें एमबीटी कृषि मार्ट प्राइवेट लि. लखनऊ रूद्रपुर कालेज आॅफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नालाॅजी, गार्विन जेनेटिक्स लि. एवं जयशक्ति वायो टैक्नालाॅजी प्राइवेट लि. के प्रतिनिधियों प्रशांत सिंह, मनीष जोशी, लोकनाथ मौर्य, राघवेन्द्र सिंह के द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में एमबीटी कृषि मार्ट प्राइवेट लि. के 156 में 43, रूद्रपुर कालेज के लिए 33 में 21 गार्विन जेनेटिक्स लि. 120 में 33, जयशक्ति वायो टैक्नालाॅजी प्राइवेट लि. के 107 अभ्यर्थियों में से 18 का चयन कर दिया गया। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उक्त कंपनियों ने रिक्त पदों की संख्या 490 थी जिसके लिए 416 लोगों ने आवेदन किया था। उनमें से 115 का चयन कर लिया गया। उन्होंने बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि भविष्य में होने वाले रोजगार मेलों मंे शामिल होने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर अधिक से अधिक आनलाइन आवेदन कर जिससे उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a comment