कुठौंद(उरई )। नवविवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। महिला चार महीने की गर्भवती थी।

कुठौंद थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में सुरजीत पुत्र ब्रजलाल दोहरे निवासी कुरसेड़ा थाना गोहन ने बताया कि उसकी पुत्री  करिश्मा का विवाह सात महीने पहले कुठौंद थाने के पारेन निवासी मंगल सिंह पुत्र मानसिंह के साथ हुआ था । शादी में सामथ्र्य के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालीजन करश्मिा को प्रताड़ित करने लगे। उन्हें काफी समझाया बुझाया और बताया कि जो कुछ था वह शादी में खर्च कर दिया वह कर्ज में डूबा हुआ है।  इसके बाद भी करश्मिा का उत्पीड़न जारी रहा। मकर संक्रांति को करिश्मा अपने मायके आई थी और उसने दहेज की मांग को लेकर होने वाले उत्पीड़न मारपीट की जानकारी भी दी। चूंकि करिश्मा चार पांच माह की गर्भवती थी इसलिए संक्रांति के बाद ससुराल जाते समय उन्होंने अपनी छोटी पुत्री माला को सहयोग करने के लिए भेज दिया था। आज सुबह माला जब शौच करके खेतों से वापस लौटी तो अपनी बहिन करिश्मा को फांसी पर लटका पाया और घर के सारे लोग गायब थे। सुरजीत ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री करश्मिा को पति मंगल सिंह, ससुर मान सिंह, सास सुषमा निवासी पारेन, नंनदेऊ सुरेन्द्र, ननद कांती निवासी लिटावली ने फांसी लगाकर मार डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पंचनामा भरकर लाश का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने धारा 304 बी, 504, 506 तथा दहेज प्रतिसेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a comment