कालपी(उरई )। अज्ञात बदमाशों ने कालपी हाइवे की सड़क के किनारे रात को जमकर वारदातों को अंजाम दिया। कालपी यमुना नदी पुल हाइवे के किनारे नये लीलैंड चैसिस को बदमाशों ने निशाना बनाया। चैसिस के नौ टायरों को रिम समेत चुरा ले गए तथा एक एक्सल भी चुरा ले गए। चैसिस के चालक ने कालपी कोतवाली में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेरह जनवरी को अशोक लीलैंड कंपनी का नया चैसिस रूद्धपुर उत्तराखंड हैदराबाद जा रहा था। यमुना पुल में चैसिस की डंपर से भिड़त हो गई और चालक कुलदीप सिंह ने सपीम हाइवे किनारे खड़ा कर दिया और कंपनी के अफसरों को जानकारी दे दी। चालक के मुताबिक रात में वह सोया हुआ था तभी अज्ञात बदमाश चैसिस के नौ टायर तथा एक्सल चुराकर ले गए। सुबह इस वारदात की खबर मिलने से क्षेत्रीय लोगों में खलबली मच गई।

 

Leave a comment