कदौरा(उरई )। कदौरा थाना दिवस में आज पहुंचे उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने समस्याआंे को सुना वही मौके पर लेखपाल सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अधिकांश शिकायतें अतिक्रमण व् राजस्व के मामले सामने आये।
ज्ञातव्य हो कि आज कदौरा थाना दिवस के आयोजन में लेखपाल, प्रधान व् क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न किया गया। जिसमे पहुंचे उपजिलाधिकारी शतीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम ने समस्याआंे को सुन। जिसमे राजस्व व् अतिक्रमण एवं अन्य सम्बंधित मामले सामने आये जिसमे अतिक्रमण मामले में मुन्ना कुशवाहा पुत्र घसीटा निवासी जैसकपुर द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत की गयी। वही दुसरे मामले में चन्दरसी प्रधान रामकुमार द्वारा ग्राम समाज चकरोड पर अवैध कब्जा की शिकायती पत्र थाने में दिया गया। वही ग्राम गौहना तालाब में अतिक्रमण पर भी पुलिस द्वारा जानकारी की गयी। साथ ही अन्य मामले भी बाद तक थाने में आते रहे कुछ देर बाद लौटे तहसील अधिकारी के बाद थानाध्यक्ष ब्रजनेश कुमार द्वारा मामलांे को सुना गया। थाना दिवस में अधिकांशतया राजस्व एवं अतिक्रमण तथा तहसील दिवस की आयी शिकायतों पर गौरतलब करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर जांच पड़ताल की गयी। थाना दिवस में थानाध्यक्ष ब्रजनेश यादव, दरोगा बीडी बुंदेला, गंगासागर सहित लेखपाल, प्रधान बबीना, कुसमरा, कदौरा, उदनपुर आदि मौजूद रहे है।






Leave a comment