सिरसाकलार –उरई । सर्दी के कारण रात में सन्नाटा रहने का लाभ उठाने के लिए पुलिस की सक्रियता के वाबजूद चोर सक्रिय हैं । कस्बे में बीती रात चोर बाबू शाह के दरवाजे का ताला चटखा कर घर के भीतर घुस गए और सारा सामान उठा ले गए । चोरों को शायद पता था कि बाबू शाह घर पर नहीं हैं । वे रात में अन्ना जानवरों से रखवाली के लिए खेतों पर थे । सुबह जब घर लौटे तो सामान अस्त व्यस्त देख कर उनके होश फाख्ता हो गए । उन्होने थाने में तहरीर दे दी है ।






Leave a comment