उरई। कभी समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता रहे और अब गर्दिश में दिन गुजार रहे शिवपाल सिंह यादव को जालौन में उनके समर्थकों ने इसके बावजूद नही भुलाया।

सोमवार को शिवपाल फैंस एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दीपू त्रिपाठी के नेतृत्व में शिवपाल सिंह यादव का 63वां जन्म दिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने मिष्ठान वितरण भी किया और गरीबों को कंबल बांटे।

इस मौके पर जहरुल मंसूरी, पप्पू विश्वकर्मा, पिंटू महाराज, छुन्ना पटेल, मोनू मिश्रा, रामेंद्र त्रिपाठी, शरीफ मंसूरी, विक्रांत सोनी, इमरान खान, आदि मौजूद रहे।

Leave a comment