उरई। जालौन टाइम्स की खबर रंग लाई। रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में स्थापित फब्बारा जो लंबे समय से बंद था आज चालू कर दिया गया।

जालौन टाइम्स ने आदर्श स्टेशन होते हुए भी उरई रेलवे स्टेशन में व्यवस्थाएं पूरी न होने को लेकर खबर प्रकाशित की थी। जिसे रेलवे प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लिया और बंद पड़े फब्बारे को चालू कराने सहित सारे जरूरी इतंजाम पूरे करा दिये। शहर के लोगों और रेलवे यात्रियों में रेलवे प्रशासन के इस कदम से हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Leave a comment