उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में छिरिया सलेमपुर के पास टवेरा गाड़ी खंदक में चली गई जिससे दो लोग घायल हो गये। हालांकि घायलों को गंभीर चोटे नही आई थी जिसके कारण उन्हेें प्राथमिक चिकित्सा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुटटी दे दी गई। घायलों में जालौन के मोहल्ला खटीकान निवासी सुधीर दोहरे और तोपखाना निवासी कलीम खान शामिल हैं।

Leave a comment