उरई। जालौन तहसील के अंतर्गत साधन सहकारी समिति छिरिया सलेमपुर के 9 संचालकों में से केवल एक क्षेत्र में चुनाव के आसार हैं। अन्य संचालक निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा है।

छिरिया सलेमपुर में सोसाइटी के कार्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी देवीशरण की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किये गये। छिरिया सलेमपुर वार्ड में दो लोगों ने पर्चे भरे हैं। इसलिए यहां मुकाबले के आसार हैं। जबकि अन्य वार्डो में निर्विरोध चुनाव की उम्मीद है।

 

Leave a comment