उरई। जालौन में जुआ के फड़ चलाने वालों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को एक जुआड़ खाने पर वर्चस्व को लेकर लगातार दूसरे दिन फायरिंग हुई। जिसमें हालांकि कोई हताहत नही हुआ है लेकिन लोगों में दहशत फैल गई है।

मोहल्ला भवानी राम में जुआ खिलवाने वाले माफियाओं के बीच आपस में ही जंग छिड़ गई है। जिसे लेकर रविवार को भी फायरिंग हुई थी। आज फिर फायरिंग हुई और असलहों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। दहशत के शिकार मोहल्ले वालों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि यह जुआड़ खाना वर्षों से संचालित हो रहा है।

उधर भवानी राम के जुआड़ खाने में हुई फायरिंग के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत न किये जाना चर्चा का विषय बन गया है। इस संदर्भ में जब पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा से पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है छानबीन की जा रही है और फायरिंग करने वाले व जुआ खिलवाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a comment