कोंच-उरई । समीपस्थ ग्राम परैथा में नवयुवक रामलीला समिति के तत्वाधान में बुधवार से रामलीला का शुभारंभ हो गया है। सीओ रुक्मिणी वर्मा ने फीता काट कर उद्घाटन किया और भगवान राम-लक्ष्मण-जानकी व राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का पूजन कर रामलीला शुरू करने को हरी झंडी दी।

इस अवसर पर सीओ ने गांव बालों को संबोधित करते हुये कहा कि रामलीला मनोरंजन की वस्तु नहीं है बल्कि राम हमारी भारतीय संस्कृति के आदर्श हैं। रामलीला आयोजन के पीछे उद्देश्य यही है कि मानव भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर एक आदर्श जीवन जीने की कला सीखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामलीला के पाश्र्व में जुआ आदि की गलत प्रवृत्ति को बढावा कतई न दें क्योंकि इससे रामलीला का पवित्र उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है। उन्होंने ग्रामीणों और रामलीला आयोजकों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि राम की ललीलाओं को देख कर निश्चित रूप से उनके जीवन में बदलाव आयेगा और वे अच्छे कामों को आत्मसात् करेंगे। इससे पूर्व विद्वान पंडित ब्रजमोहन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेशकुमार पटेल, कोषाध्यक्ष मथुराप्रसाद पटेल, प्रबंधक रामप्रकाश पटेल, राजू शांडिल्य, वीरेन्द्रसिंह निरंजन, राजेन्द्रसिंह, लालजी पटेल, सुभाष, छोटेराजा, राजकिशोर मुखिया, सरजूप्रसाद, मलखान, राकेशकुमार, रामकुमार, हरिओम, शिवम, शुभम, संजयकुमार निरंजन, रामलखन, लायकसिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment