
कोंच-उरई । राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यहां समीपस्थ ग्राम लौना के उप स्वास्थ्य केन्द्र में सास-बहू सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सासों और बहुओं के बीच इस बात को लेकर आम राय बनी कि कन्या भ्रूण हत्या जघन्य पाप और कानूनन अपराध है।
सास बहू के बीच अक्सर नोंक झोंक की बातें आम हैं लेकिन शासन के निर्देश पर राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इनके संबोधों पर पिघली बर्फ हटाने और बेहतर समन्वय स्थापित कराने के लिये उप स्वास्थ्य केन्द्र लौना में बढिया पहल हुई जिसमें आहूत सास-बहू सम्मेलन के दौरान इनके बीच तादात्म्य बिठाया गया। एएनएम सुमन कुशवाहा ने बताया कि कन्याओं के जन्म को लेकर हमारे समाज की सोच काफी संकीर्ण है जिसके चलते एक बड़ा प्रतिशत कन्या भ्रूण हत्या के रूप में हमारे समाज में आ रहा है। इस सोच और प्रवृत्ति को मिटाने की जरूरत है और कन्याओं को भी हमारे समाज को अंगीकार करना होगा तभी प्रकृति का संतुलन बरकरार रह सकेगा। उनकी इस बात से सभी सासों और बहुओं ने सहमति जताई और संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं ही कन्या भ्रूण हत्या जैसा पाप करेंगी और न ही करने देने को अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेंगीं। इस दौरान आशा बहुओं उमादेवी, रंजनादेवी, रानी, अनीता, ज्योति, रिंकी के अलावा प्रियंका, पिंकी, मीरा, चंद्रमुखी, शैलजा, जागेश्वरी, विमला, कुसमा, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।






Leave a comment