कोंच-उरई । सपा आलाकमान के निर्देश पर आगामी 27 जनवरी को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन की कड़ी में कोंच तहसील मुख्यालय पर धरने की रूपरेखा बनाने आये पार्टी जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि ये धरना प्रदर्शन योगी सरकार की चूलें हिलाने बाला होगा लिहाजा इसमें अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंच कर इसे सफल बनायें।

यहां गांधी नगर में समाजवादी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वïान पर आहूत किया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार को बने दस माह हो गए हैं लेकिन इस सरकार ने कोई ऐसी योजना नहीं बनाई जिसमें जनता के लिए कोई काम हुआ हो। आज प्रदेश में सबसे ज्यादा किसान परेशान है और आत्महत्या करने को मजबूर है, और तो और किसानों की बोई हुई फसलों को आवारा पशु चट कर नष्ट कर रहे हैं, सिंचाई के लिए निजी नलकूपों की विद्युत दरें बढाये जाने से किसान की कमर टूट गई है, समय पर किसान को बिजली पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। किसान की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये यह प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। बरिष्ठ पार्टी नेता सरनाम सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार से आम आदमी बुरी तरह त्रस्त हो गया है और सरकार मनमाना रवैया अपनाकर काम कर रही है। राजेन्द्रसिंह निरंजन चमरसेना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गयी है कि अपराधी खुलेआम अपराध करने पर उतारू हो गए हैं। केवल एक काम हो रहा है, अधिकारी खुलेआम बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने पर आमदा है, कोई काम बिना रिश्वत लिए बिना नहीं हो रहा है। कार्यकर्ताओं को 27 जनवरी को कैलिया बस स्टैंड के पास धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वïान जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्षचौधरी धीरेंद्र यादव मोहम्मद तारिक, छुन्ना हुसैन, उरई ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र तिवारी प्रतिपाल सिंह गुर्जर, संजीव तिवारी, इस्तखार अहमद, नासिर बोस, चंद्रपाल भदेवरा, रामशंकर निरंजन, शादाव अंसारी, सभासद अमित यादव, सभासद महावीर यादव, सभासद मुबारक कुरैशी, सभासद प्रतिनिधि रणजीत यादव, सभासद प्रतिनिधि भारत यादव, अजय यादव, शिवांग दुवे, सारिक मंसूरी, जीतू यादव, ताहिर कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, मनोज इकडय़ा, पुष्पेन्द्र गोस्वामी, कृष्णबिहारी कुशवाहा, रामजी प्रजापति, छोटू टाइगर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment