ग्राम खोहा, सिकंदरपुर और हिंगुटा में बर्षों से सरकारी जमीन पर जमे लोगों को खदेड़ा गया 

 

कोंच। शासन के निर्देश पर एंटी भूमाफिया के तहत चलाये जा रहे अभियान में श्रावस्ती मॉडल अपना का अधिकारी गांवों में जाकर सरकारी जमीनों पर जमे लोगों को उखाडऩे में लगे हैं। अभियान के तहत एसडीएम सुरेश सोनी और तहसीलदार भूपाल सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ जाकर तीन गांवों में कमोवेश पंद्रह स्थानों पर से अतिक्रमण हटवा कर सरकारी जमीनें खाली कराईं हैं।

 

ग्राम सिकंदरपुर में गाटा संख्या 83 रकवा 0.032 हेक्टेयर, गाटा संख्या 85 रकवा 0.008, गाटा संख्या 92 रकवा 0.004 तथा गाटा संख्या 95 रकवा 0.036 हेक्टेयर जो नाली, चकरोड, खाद के गड्ढों और रास्ता आदि थे, पर से अबैध कब्जे हटा कर भूमि खाली कराई गई। यहां नारायणदास, ठाकुरप्रसाद व मुरारी आदि के कब्जे हटवाये गये। ग्राम खोहा में आधा दर्जन स्थान 70, 77, 85, 86, 110 गाटा नंबरों के थे और खेल के मैदान, खाद के गड्ढों, तालाब और खलिहान के रकवे थे, कब्जेधरियों से मुक्त कराये। यहां काशीप्रसाद, लल्लूराम, रामकिशोर, रामगोपाल, गंगाप्रसाद आदि ग्रामीणों के कब्जे हटवाये गये। इसी प्रकार ग्राम हिंगुटा में भी खाद के गड्ढे, खलिहान, बंजर, स्कूल फॉर्म आदि के पांच स्थानों पर बर्षों से कब्जा जमाये लोगों को हटाया गया और जमीनें खाली कराईं गईं। यहां पर कल्लू, चेतराम, प्रह्लाद, योगेन्द्रसिंह, सूरजसिंह, विशाल, वीरबहादुर सिंह, मानसिंह, जहानसिंह, शत्रुघ्न, ठाकुरदास आदि ने कब्जा जमा रखा था जिन्हें हटवाया गया। गाटा संख्या 116 तालाब की भूमि पर पक्का निर्माण होने के कारण राजस्व संहिता की धारा 67 की कार्यवाही अलग से की जा रही है। एसडीएम सुरेश सोनी ने ग्रामीणों को हिदायत दी कि यदि आइंदा किसी ने सरकारी भूमि पर बलात् कब्जा जमाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुये एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।

Leave a comment