कोंच-उरई। बीती रात कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर में एक युवक ने शराब के नशे की झोंक में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे जलता देख आसपास के लोगों ने दौड़ कर किसी तरह आग बुझाई। झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे उरई रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जवाहर नगर निवासी प्रकाश कुशवाहा के पुत्र दिलीप (22) ने बीती रात नशे की झोंक में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और दियासलाई दिखा दी। जब वह जलने लगा तो बचने के लिये चिल्लाया, मोहल्ले के लोगों ने आकर उसकी आग बुझाई लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था।







Leave a comment