उरई। महाराष्ट्र में नये साल के पहले दिन भीमा-कोरेगांव में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के लिए मिलिंद एकबोटे, मनोहर उर्फ सभंजी भिड़े और आनंद दुबे को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें फांसी देने की नारेबाजी करते भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सड़कों पर जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को भेंट किया।

मोर्चा के संयोजक और अध्यक्ष नाथूराम बौद्ध के नेतृत्व में निकाले गये इस प्रदर्शन में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये बेगुनाह दलितों को रिहा करने और उन पर से झूठा मुकदमा हटाने की मांग भी ज्ञापन में की गई। श्रीराम चैधरी, आरबी कुशवाहा, एलआर अटल, जगजीवन लाल वर्मा, संतराम वर्मा, धर्मेंद्र कुमार कदौरा, रामशरण गौतम, सत्यशील बौद्ध, कैलाश, लोकेश कुमार सोनी, रामकिशुन, बाबूराम बौद्ध आदि भी इस प्रदर्शन में शामिल थे।

 

 

Leave a comment