उरई। अंगीठी से उठी आग की चिंगारी से घर में आग लगने के कारण घर गृहस्थी के सामान के साथ गेहूं तथा कुछ नगदी जलने से तकरीबन 60 हजार रुपए का नुकसान हो गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी। जब तक दमकल पहुंचती लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया था।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथ में शुक्रवार की रात  हरिशंकर कुशवाहा के परिवारीजन ठंड से बचने के लिए अंगीठी जला कर ताप रहे थे। तभी उससे उठी चिंगारी रसोई घर पर कब जाकर गिर गई यह किसी भी परिवारीजन को पता नही चल पाया। घर के सभी लोग सोने के लिए चले गए। इसी बीच चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर धूं-धंू कर जलने लगा। तब घर के लोगों की नींद टूटी और वे हड़बड़ाकर उठ बैठे। उनके चिल्लाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गये और आग बुझाने के लिए  पानी फेकने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल को दी लेकिन दमकल गाड़ी आने में बहुत देर हो चुकी थी। गृहस्वामी ने बताया कि अग्निकांड में गृहस्थी के सामान के अलावा खाने योग्य गेहूं तथा कुछ नगदी भी जलकर खाक हो गई।

 

 

Leave a comment