जालौन-उरई। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ किया जा रहा है सौतेला व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। प्रदेश सरकार किसान विरोधी है जिसके लिए समाजवादी पार्टी के एक सैकड़ा कार्यकर्ताओ ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के राज्यपाल के प्रति सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपते हुए किसानों की समस्याओं का निस्तारण किये जाने के लिए 10 सूत्रीय ज्ञापन सौपा।
समाजवादी पार्टी नगर इकाई के पूर्व नगर अध्यक्ष सन्तोष शर्मा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव, थोपन यादव के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों के निजी ट्यूबवेल पर विजली विल 10 हार्सपावर पर 800 से 1000 रुपये देना पड़ता है। लेकिन जैसे ही भाजपा सत्ता में आई तो इसका दुगना कर किसानों को ठगना शुरू कर दिया। आलू, मूंग, उर्द तथा मसूर, चना, मटर के दामो में गिरावट कर किसानों के साथ उत्पीड़न शुरू जर दिया। जिसके चलते प्रदेश का किसान तबाह हो रहा है। नगर इकाई द्वारा 10 सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल के प्रति उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह सौपते हुए आवारा पशुओं के लिए गौशाला तथा कुकरगाव से जालौन फोर लाइन सड़क निर्माण के अलावा ठंड से मरने वाले किसानों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर श्रीराम पाल पूर्व मंत्री, राहुल देंगरे, दीपू त्रिपाठी, रामेंद्र त्रिपाठी, मोंटू मिश्रा, इमरान अंसारी, सिद्धार्थ यादव, सोमिल यागिक, अहमद राइन, लालजी गुप्ता, लल्लू विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति, सूर्य यादव, पुरुषोत्तम दास, सुरेश राव डेंगरे, गजराज कुशवाहा सहित एक सैकड़ा से अधिक समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a comment