जालौन-उरई। गणतंत्र दिवस की 69वी वर्षगांठ नगर तथा क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थानो में ध्वजारोहण कर बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर देश की आजादी पर मर मिटने वाले अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रंद्धांजलि अर्पित की गई।
गणतंत्र दिवस पर तहसील कार्यालय पर एस डी एम भैरपाल सिंह तथा तहसीलदार जितेन्द्र पाल द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। ब्लाक परिसर में खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी सचिव मनीष कुमार, रमेश उदैनिया, किरन रावत, जयपाल सिंह, सतीश, प्रेमनारायण, देवीशरण आदि ने भी उपस्थित होकर देश के अमर शहीदों को श्रंद्धांजलि अर्पित की। कोतवाली परिसर में सीओ संजय कुमार शर्मा पूर्ति कार्यालय में खाद्य अधिकारी मनोज तिवारी गल्लामंडी में सचिव निर्वेश कुमार शुक्ला, कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के प्रबंधक डा. भास्कर अवस्थी, सेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय के अध्यक्ष डा. नितिन मित्तल, कन्हैया लाल विष्णु चरन महाविद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार, डी आर पी साइंस कॉलेज के प्रबंधक इमरान अहमद, महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी के प्रबंधक मंगल सिंह चैहान , एमएलबी इंटर कॉलेज के संरक्षक भूपेश बाथम, छत्रसाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. राकेश निरंजन, जालौन बालिका इंटर कॉलेज के अध्यक्ष निरंजन लाल महेश्वरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि ब्रजमोहन भास्कर, खनुआ में प्रधान नवीन कुमार, सिहारी पड़ैया के प्रधान उदयवीर सिंह चैधरी, मकरन्दपुरा के प्रधान वीरसिंह के अलावा मंगल सिंह जू. हा. स्कूल, खनुआ में घनश्याम वर्मा, धर्मवीर निरंजन, प्रा. पा. खनुआ के प्रधानाचार्य द्वारा 69वी वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।






Leave a comment