
उरई। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा दीनी तालीम के केंद्र मदरसों में भी गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे जोश खरोश से मनाया गया। कालपी में मदरसों में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों की धूमधाम रही।
मदरसा गौसिया मजीदिया कालपी के मैनेजर अल्हाज हाफिज इरशाद अशर्फी ने अपने आयोजित कार्यक्रम में देश की शान को बचाने वाले शहीदों को याद करते हुए भारतीय संविधान के बारे में जानकारियां दीं। इस मौके पर मौलाना जाहिद अली ने कहा कि मुल्क की शान बचाने के लिए जंगे आजादी की लड़ाई में उल्माए किरामों ने भी अपनी जानें कुर्बान की हैं। मौलाना तारिक बरकाती ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर रोशनी डाली।
मदरसे के मैनेजर हाजी हाफिज इरशाद अशर्फी और सदर इलियास रहमानी ने झंडा फहराया। बच्चों ने देश की शान में गीत, गजल तथा तराने गुनगुनाये।
इस मौके पर हाजी जहीरुददीन उर्फ मुन्ना, अंसार टाटा, वसीम अंसारी, अतीकुर्रहमान, परवेज, कल्लू भाई, इस्माइल चांद, हाफिज रहमत अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment