उरई। रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही। ट्रेनों के सही समय पर न चलने की वजह से लोगों को रिजर्वेशन रदद कराकर यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है।

सर्दियों के मौसम में ट्रेनों की लेट लतीफी आम बात हो गई है। इस कारण यात्रियों के लिए रेल का सफर भरोसेमंद नही रह गया। मायूसी में ज्यादातर यात्री बस या डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। शनिवार को भी यह क्रम जारी रहा। झांसी की ओर जाने वाली राप्ती सागर एक्सपे्रस शाम पांच बजे तक कानपुर भी नही पहुंच पाई थी। जबकि राप्ती सागर एक्सप्रेस का निर्धारित समय शाम 5 बजे उरई आने का है। गोरखपुर लोकमान्य तिलक भी तीन घंटे लेट थी।

स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा ने वार्ता करने पर बताया कि इसमें स्थानीय स्तर पर कोई हस्तक्षेप संभव नही है। ट्रेनें बाहर से आती हैं और रास्ते में ही लेट हो जाती हैं। स्थानीय स्टेशन से ट्रेनों के संचालन की सही जानकारी यात्रियों को दी जाती है तांकि उन्हें भटकना न पड़े।

Leave a comment