जालौन-उरई। कांेच चैराहे पर दो बाइक आमने-सामने टकराई जिस पर सवार 4 सवारी गम्भीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया ।

कुंदनपूरा निवासी यशपाल पुत्र चिंताराम अपनी बाइक से पीपरी अटगईया के देवा सिंह को बैठाकर जालौन की ओर आ रहे थे। तभी मुहल्ला शाहगंज के शोएब अख्तर पुत्र शाकिर अपनी पत्नी सुल्ताना को बैठाकर बाजार करने के लिए आ रहे थे दोनों बाइके कोच चैराहे पर आमने सामने टकरा गई। जिसमें बाइकों पर सवार चारो को गम्भीर चोटे आयी। राहगीरों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहाँ शोएब तथा उसकी पत्नी के गम्भीर चोट आने से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के किये रेफर किया।

 

 

Leave a comment