
उरई। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए जिला विद्यायल निरीक्षक को ज्ञापन देकर कहा कि वे शिक्षक धर्म निभाते हुए केवल पठन-पाठन का ही कार्य करेगें। इसके अतिरिक्त दूसरे परीक्षा केंद्रों पर डयूटी, फर्नीचर देने सहित किसी अन्य कार्य में सरकार का सहयोग नही करेगें।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रधान महासचिव अशोक कुमार राठौर, जिलाध्यक्ष राकेश शुक्ला, महासचिव सुखदेव सिंह पाल कोषाध्यक्ष भारत सिंह यादव, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार गोस्वामी आदि शामिल थे।






Leave a comment