उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सुरेश खरकया सम्मानित

उरई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं साहित्यक एवं धार्मिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली विभिन्न क्षेत्रों से महान विभूतियों को जिला एकीकरण समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
स्थानीय जानकी पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश प्रोटोकाल एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गो के विकास के लिए कटिबद्ध है और प्रदेश में किसी एक पार्टी की सरकार नही बल्कि आम जनता की सरकार है। जिसमें सभी को ध्यान में रखकर विकास की धारा को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने इसके पहले विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन निरंजन, उनके प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर, माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, जिला विकास अधिकारी पीएस चंद्रौल के साथ मिलकर कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तदोपरांत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले महान विभूतियों को स्मृति चिन्ह शाॅल सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। परिवहन मंत्री के स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा डा. प्रयाग नारायण त्रिपाठी, महिलाओं की आबाज बुलंद करने वाली अंजू शर्मा, ममता स्वर्णकार, यातायात सुचारू बनाए रखने में योगदान देने वाले बाबूराम कौशल, एक विकल बैरागढ के नाम से जागरूकता फैलाने वाले जागेश्वर दयाल, वरिष्ठ साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी, युवा चित्रकार रोहित विनायक,उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार सुरेश खरकया, दलित समाज के पीड़ितों की आबाज को जालौन जिले से लेकर लखनऊ दिल्ली तक बुलंद करने वाले कुलदीप बौद्ध व समाजसेवा के लिए अशोक होतवानी, जगप्रसाद चतुर्वेदी, बीरेन्द्र सिंह बिरहरा, सुनील लोहिया, संजय सिंघाल, का. हरजीत सिंह, विजय सिंह निरंजन, प्रकाश सिंह हरौली आदि को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के उपरांत कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि विनोद गौतम, यज्ञदत्त त्रिपाठी, महेन्द्र पाटकार, कृपाराम कृपालु, करीम खां करीम, इसरार मुकरी, अनुज भदौरिया, गिरधर खरे आदि ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष जालौन गिरीश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुरा शैलेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कोंच सरिता वर्मा के साथ ही जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह हरौली, पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, ब्रजेश प्रजापति, पूनम, अर्चना गौतम, राधा वर्मा, रूपम के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, वरिष्ठ नेता भगवानदास त्रिपाठी, युद्धवीर सिंह कंथरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के अलावा तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।






Leave a comment