कालपी(उरई )। कालपी नगर तथा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से सादगीपूर्ण तरीके से तथा शहीदों की शहादत को याद करते हुए शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, नगर पालिका परिषद, प्रशासनिक भवनों आदि में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर तिरंगा फहराकर छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति के गीतों नाटको का मंचन किया गया।

नगर पालिका परिषद कालपी में अध्यक्षा श्रीमती वैकुंठी देवी ने अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बोलते हुए पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हमारे नगर कालपी के तमाम आजादी के दीवानों ने जमकर सहयोग किया जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर में शीघ्र ही शहीद पार्क का निर्माण पालिका के प्रयासों से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमस ब मिलकर देश की एकता अखंडता तथा देश के विकास में सहयोग करे यहीं आजादी के दीवानों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जेई तोतराम, लिपिक हरभूषण सिंह, रामबाबू प्रजापति,जमशेर, सभासद भारत सिंह यादव के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में तहसील कालपी में उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र ने तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता, विकास पर बल दिया। कोतवाली कालपी में सीओ सुबोध गौतम ने ध्वजारोहण किया। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में प्रधानाचार्य नुजहत जहां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय तथा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। ठक्कर बापा इंटर कालेज में विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश विद्यार्थी ने तथा कालपी महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अरूण मेहरोत्रा ने ध्वजारोहण किया।

कालपी के सदर बाजार स्थित मोतीचंद्र वर्मा विद्या निकेतन में विद्यालय के प्रबंधक दीपक धवन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय के उपप्रबंधक आश कुमार खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमस ब उपस्थित अभिभावकों तथा प्रबंधतंत्र के लोगों की जिम्मेदारी है कि छात्र-छात्राओं को देश के प्रति शहीद हुए शहीदों के बारे में बताये तथा शहीदों के बताये हुए रास्ते पर चलकर अखंउ भारत का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आजादी की अहम लड़ाई में कालपी का विशेष योगदान रहा है। आज हम लोगों का कर्तव्य और उत्तरदायित्व है कि गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मंदिरों में जाकर शहीदों की शहादत की याद में दीप जलाए और कालपी की रक्त रंजित क्रांति के समर्पण में उजड़े पड़े स्मारकों का जीर्णोद्धार कराने का संकल्प ले। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी कालपी क्रांति की याद कायम रख सके। इस विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति तथा राष्ट्रीय गीतों तथा तमाम ऐतिहासिक मनोरंजन नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। इसी क्रम में बीआरसी महेबा कालपी में एबीआरसी बद्री प्रसाद झा ने खंड शिक्षाधिकारी तथा नगर शिक्षाधिकारी कालपी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। जिसमें लिपिक परशुराम ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वानह किया। नगर के सोशल बेलफेयर विद्यालय में प्रबंधक दिव्यगोपाल श्रीवास्तव तथा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भीषम बाबू ने विद्यालयों में ध्वजारोहण कर शहीदों की शहादत पर प्रकाश डालकर छात्रों को शहीदों के बताये रास्तों पर चलने का आवाहन किया। सरस्वती विद्यामंदिर कालपी में भाजपा के वरिष्ठ नेता पं. रमेश तिवारी ने तिरंगा फहराकर शहीदों को याद किया और देश की खुशहाली व तरक्की का मंत्र दिया। कालपी में मदरसा में मैनेजर हाजी हाफिज इरशाद ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रहमत अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त समस्त जगहों पर अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a comment