रामपुरा(उरई )। रामपुरा के ग्राम मिर्जापुरा जागीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा रोहण एवं मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्जवलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
ग्राम प्रधान श्याम बाबू वर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में स्मृति चिन्ह देकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया छात्र-छात्राओं ने नाटक का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के कार्यक्रम को देखकर अभिभावकों ने सभी बच्चों की प्रशंसा की इस अवसर पर सभी ग्राम वासी व विद्यालय के अध्यापक समस्त स्टाफ मौजूद रहा।






Leave a comment