उरई। नवनिर्माण प्रबुद्ध भारत धम्म मिशन के द्वारा प्रबुद्ध भारत क्रांफेंस धम्मादीक्षा समारोह 2 फरवरी से होने जा रहा है जिसमें बौद्ध मार्गदर्शकों के साथ ही तमाम बुद्धिजीवियों के धम्मदेशना के साथ ही धम्मदीक्षा समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
कल्याणकारी पंचशील बुद्धबिहार जालौन रोड उरई के संचालक एवं पूर्व मंत्री चैनसुख भारत की सरपरस्ती में होने जा रहे धम्मदीक्षा समारोह की अध्यक्षता भदंत शीलप्रकाश महाथेरा कुशीनगर, जबकि भिक्क्षु चंद्रमा थेरो सारनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भदंत ज्ञानरतन महाथेरा चक्की पाठ आगरा, प्रज्ञया सार लखनऊ, भिक्क्षु प्रियदर्शी सारनाथ, भिक्क्षु धम्मवीर नागपुर, भिक्क्षु देवेन्द्र थेरो सरावस्ती, प्रोफेसर, मस्के सर नागपुर और मंजुला दीदी गुजरात, उत्तम बौद्ध नालिंदा के साथ ही प्रख्यात जादूगर दिनेश पटेल जबलपुर मौजूद रहेगे। समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में जालौन जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार केपी सिंह, निवाड़ी महाविद्यालय मध्यप्रदेश के प्रोफेसर एमएस विमल व्याख्यान करेगे। इस आशय की जानकारी देते हुए समारोह के संयोजक भिक्क्षु शिखानंद ने बताया कि दो फरवरी 18 को सुबह छह बजे से नौ बजे तक विपस्यना, नौ बजे से 11 बजे तक तथा शाम पांच बजे से सात बजे तक पूजा बौद्ध मैनपुरी द्वारा संगीतमय धम्मदेशना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। तीन से चार फरवरी तक होने वाले समारोह में सभी उपासक उपासिकाओं से समय से उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।







Leave a comment