उरई। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर अफसरानो की दिलो की धढकने बडने लगी 2 फरवरी को प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार का जिले मे आने का कार्यक्रम के किसी एक गांव का औचक निरीक्षण कर सकते है। मुख्य सचिव की झांसी मण्डल की एक दिवसीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 2 फरवरी को झांसी मे होने जा रही है। उसी समीक्षा बैठक लेने के 2 फरवरी को कार द्वारा लखनऊ से झांसी जा रहे है। इसी बीच जनपद की एक किसी ग्राम सभा का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यो की हकीकत परखेगे योगी सरकार के गठन के बाद मुख्य सचिव जिले मे यह पहला दौरा है। उधर उनके आगमन को लेकर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर काफी सक्रिय दिख रहे है। उनने मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह से गांवों मे अधूर पड़े विकास कार्यो को जल्द पूरा कराने के आदेश दिये विकास सम्बंधी सारे विभाग अपनी-अपनी कुछ बुक लेट बनाते दिख रहे है। खास यह है कि मुख्य सचिव को नेशनल हाईवे से सटे किसी ग्राम सभा के गांव दिखाने की तैयारी की जा रही है ताकि उनका निरीक्षण जल्द से जल्द निपटा दिया जाये इसके लिए किसी विकसित ग्राम सभाओ का चयन किया जा रहा है। वह ग्राम सभा डकोर ब्लाक किसी ग्राम सभा होगी जो पहले से ही विकसित होगी।







Leave a comment