उरई । हाई स्कूल/इण्टर मीडिएट की यूपी इलाहाबाद बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन तथा शान्ति तथा शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें। उक्त बात जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने आज विकास भवन सभागार में हाईस्कूल/इण्टर मीडिएट की परीक्षा में नियुक्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि जनपद में 6 फरवरी 18 से संचालित होने वाली हाईस्कूल/इण्टर की परीक्षा को अनिवार्य रूप से नकल विहीन एवं शान्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना है। इसके लिए सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर की गई है। जिसके अन्तर्गत जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे नकल विहीन अध्यादेश 1998 के अन्तर्गत दी गई व्यवस्था के अनुरूप कार्यवाही करते हुए परीक्षा सम्पन्न करायें केन्दों के निरीक्षण के समय डायरी पर हस्ताक्षर अवश्य करे तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सामूहिक नकल पाये जाने पर भी अध्यादेश के नियमों के तहत कार्य करेंगे और इसके लिए आप अध्यादेश का अध्ययन कर लें। जिससे कार्यवाही करने में कोई दिक्कत न हो। परीक्षा का नकल विहीन कराने हेतु शासन बहुत गम्भीर है। मुख्यमंत्री जी स्वयं इसकी मानीटरिंग कर रहे है। सभी को गाइड लाईन एवं पम्पलेट दिया गया है जिसमें कार्यवाही करने के प्रमुख बिन्दु है विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को मिक्स करके सिटिंग प्लान बनाकर बैठाना है। अति संवेदनशील संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अधिक पुलिस बल तैनात किये जाये जिससे गड़बड़ी की आशंका को निर्मूल किया जा सके। केन्द्र व्यवस्थापक छात्रों को केन्द्र में प्रवेश देते समय उसकी तलाशी अच्छी तरह लेंगे जिससे नकल की कोई सामग्री केन्द्र के अन्दर न जा सके। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहें है। जिससे नकल पर प्रतिबन्ध लगाया जा सके। इन कैमरों में रिकार्ड फुटेज की सीडी प्रतिदिन बनाई जाये और केन्द्र व्यवस्था पर इसे उपलब्ध करायेंगे। प्रमुख विषयों के पेपर के दिनों में पुलिस व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में केन्द्रों पर लगाई जाये सीसीटीवी कैमरे परीक्षा प्रारम्भ होने से लेकर समाप्ति तक अनवरत रूप से संचालित रहे इसकी भी सुनिश्चित किया जाये।
जिला विद्यालय निरीक्षण ने कहा कि 230 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु 63 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिनमे 50622 छात्र-छात्रायें परीक्षा देंगे। इन केन्द्रों में 06 अति संवेदनशील एवं 11 संवेदनशील परीक्षा केन्द्र चिन्हित किये गये है। चार विभागीय सचलदल बनाये गये है तथा उत्तर पुस्तिका संकलन केन्द्र मुख्य रूप से राजकीय इण्टर कालेज उरई को बनाया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 05162-252291 जनपद को 6 जोन तथा 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हाईस्कूल परीक्षा में 26124 तथा इण्टर की परीक्षा में 24498 छात्र-छात्रायें सम्मिलित होंगे। बैठक के अन्त में डीआईओएस ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एनपी पाण्डेय, उप जिलाधिकारी अभय त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।







Leave a comment