उरई। गणतंत्र दिवस के मौके पर सरगम संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहीदों के घरवालों का सम्मान करना एक सराहनीय कदम है।

मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने गांव चिल्ली निवासी शहीद योगेंद्र पाल की पत्नी भूरी देवी, शहीद जगदीश नारायन की पत्नी सुकता देवी, शहीद अरविंद की पत्नी राधा देवी, शहीद हवलदार सरमन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी का सम्मान किया। वहीं, जिले में फिल्म क्ष्¨त्र में उत्कष्ट योगदान के लिए निजाम व बली खान का सम्मान किया गया। कामरेड कैलाश पाठक व विधायक गौरीशंकर ने कहा कि यही जवान देश की सीमा पर रक्षा करते हैं तो हम चैन की नींद सोते हैं। अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने कहा कि शहीद के परिजनों का सम्मान करना हम सबका का धर्म है। रेहान सिद्दीकी व कार्यक्रम संयोजक अजय सक्सेना ने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान करने से उन्हें एहसास होता  कि समाज हमार साथ है। भानू वर्मा, मांडवी निरंजन, अंकुर शुक्ला, सुरेंद्र मौखरी ने कलाकार प्रभा त्रिवेदी, शकील खान, गरिमा पाठक, परशुराम राणा, सुरेन्द्र खरे, अशोक होतवानी, प्रदीप यादव का सम्मान हुआ। लेखनी के धनी के पी सिंह का सम्मान किया। चंदप्रकाश तिवारी, भारती सक्सेना, गणेश शंकर, मनीष कौशल, किरन दोहर, अजय सक्सेना, साजिद खान, संतोष, विकास बाबा आदि मौजूद रहे ।

 

Leave a comment