0

कालपी (उरई )। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 13 वर्षों से अटकी पड़ी कालपी बाईपास डेढ़ किलोमीटर अधूरी फोरलेन सड़क चैड़ीकरण का काम मार्च महीने से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सड़क किनारे की भूमि को अधिग्रहण करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा गजट का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके लिए 21 दिनों का समय दिया गया है। परियोजना प्रभावित हित वद्ध लोगों को भूमि, भवन तथा संरचनाओ का प्रतिकार अदा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। कंपनी के प्रभारी साइट इंचार्ज तथा जनसंपर्क अधिकारी डी एन. त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण के द्वारा तैयारियां शुरू हो गई है। इस बारे में उन्होंने प्रभावित व्यक्तियों, जिला प्रशासन तथा जनता से सहयोग की अपील की है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद कालपी के चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन राम अहिरवार ने बताया कि प्राधिकरण के पास अभी जो योजना है उसके मुताबिक कालपी बाईपास हाईवे मैं ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। इस संबंध में उन्होंने परियोजना के निदेशक पुरुषोत्तम लाल चैधरी से लंबी वार्ता की है ।बसपा नेता एनुल हसन मंसूरी तथा मुन्ना अंसारी लंबे अरसे से अधूरी सड़क का काम पूरा कराने की मांग उठाते रहे हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर का समाजसेवी संगठन नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बाजपेयी ,अरबिंद सिंह राठौर के नेतृत्व में 23 जनवरी को उप जिलाधिकारी को सौंप गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई थी कि हाइवे बाईपास मे रोज रोज लगने वाले जाम तथा बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए अगर अधूरी सड़क का निर्माण जल्द न कराया गया तो मजबूरीवश जनता को आंदोलन की राह पकड़ना पड़ेगी। यह भी उल्लेखनीय है कि परियोजना शुरू कराने का कार्य वर्ष 2003-4 में शुरू हुआ था। लेकिन तमाम अदालती मसालों के बाद अब रास्ता साफ होता नजर आ रहा है ।

Leave a comment