जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा में चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को परिवार के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार की सांय को गिधौसा निवासी बलीमुहम्मद के मकान में सोनू कुशवाहा पुत्र छोटे लाल निवासी गिधौसा चोरी के इरादे से घुस गया है। तभी परिवार के लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने पहले उसकी पिटाई कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ पूछताछ के बाद कार्यवाही की जायेगी।

 

Leave a comment