जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढार में दवंगों ने दलित विकलांग के साथ लातघूसों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।
दलित विकलांग जयकरन धानुक पुत्र देवी निवासी सुढार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह निर्धन विकलांग तथा दलित व्यक्ति हैं तथा भीक मांगकर भरण पोषण करता है। गांव के दवंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की तथा गालियां दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि गांव के बौरे तथा सन्तोष सिंह निवासीगण सालाबाद ने उसके साथ मारपीट की तथा जानलेवा हमला किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी व पीड़ित को बुलाया है जो सही होगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment