कोंच(उरई )। कोंच तहसील के ग्राम दिरावटी निवासी कल्लू प्रजापति पुत्र चिंटोले अपने गाँव मे अपने परिवार के साथ रहते है और इस कच्चे मकान में अपनी जीविकापार्जन करने के लिए परचून की दुकान चलाते थे और इस मकान में उनके पालतू जानवर भी बधे हुए थे बीती रात्रि करीब दो बजे के आसपास घर मे लगी बिजली की लाइन से अचानक चिंगारी छूटी और इस चिंगारी से मकान में आग लग गयी और यह आग भीषण रूप धारण कर पूरे मकान में फैल गयी  जिससे आग के कारण मकान मालिक का लाखो का सामान जलकर स्वाहा हो गया है इस भीषण आग की खबर मकान मालिक ने 100 डायल करके पुलिस को दी तो मौके पर 100 नम्बर के पुलिसकर्मी आ गए और उन्होंने कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड को दी तो फायर बिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पर आग बुझाने के लिए आ गयी और गाँव बालो की मदद से भीषण आग पर आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया गया पीड़ित कल्लू प्रजापति को आग के चलते पन्द्रह छिरिया और बकरियां भी आग में भुज गयी है और उसका काफी नुकसान हो गया है फिलहाल इस आग की घटना में मकान मालिक के घर काफी गमगीन माहौल है और गांव में भी इस घटना से लोग काफी दुखी नजर आ रहे हैं और उसके घर मे खाने पीने के लिए राख के अलावा कुछ नही दिखाई दे रहा है गाँव के सम्बंधित लेखपाल कौशल किशोर मौके पर आ गए है लेकिन अभी पीड़ित को सरकारी तौर पर कोई सरकारी इमदाद नसीब नही हो सकी है

Leave a comment