जालौन-उरई । तेरह दिन से लापता जवाहर नवोदय विद्यालय के इंटर के छात्र का शव आज ग्राम महिया प्रतापपुरा के पास मलंगा नाले में मिला है। छात्र का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिससे मौत के कारण पता चल सके।
रितुराज चैधरी उर्फ छोटू 17 वर्ष पुत्र सूरज प्रसाद उर्फ पप्पू प्रधान निवासी प्रतापपुरा 16 ध्17 जनवरी की रात से घर से गायब हो गया था। काफी कोशिश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग था। पुलिस व परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। तांत्रिक बाबाओं तथा जोतिषियों से भी बच्चे की तलाश की जा रही थी किन्तु पुलिस व परिवार को बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मंगलवार का दिन बच्चे के परिवार के लिए अमंगल सूचना लेकर आया। गांव के पास बह रहे मलंगा नाले से पानी लगा रहे किसानों को नाला में शव दिखा तो इसकी सूचना गांव पहुंची। नाला में शव होने की सूचना पर उपनिरीक्षक सोवरन सिहं यादव इस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा तथा पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से शव को मलंगा नाला से निकाला गया तो पता चला कि शव रितुराज का है। पुत्र की मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही छात्र के पिता सूरज प्रसाद उर्फ पप्पू प्रधान का आरोप है कि उनकी पुत्र की मौत के दोषी जवाहर नवोदय विद्यालय उरई के प्रधानाचार्य है जिन्होंने उनके बच्चे को अगस्त में विद्यालय से निकाल दिया तथा दो माह तक घर बैठा रहा था जिसके कारण वह मानसिक रूप परेशान था। पिता का आरोप है कि जब उनका 12 व जनवरी को नवोदय गया था तब भी प्रधानाचार्य ने उसे फटकार के भगा दिया था जिसके कारण उसने 16ध्17 की रात को घर छोड़कर चला गया था तथा आज उसका शव मिला है।पिता ने मांग की है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य के उत्पीड़न से परेशान होकर उसके बेटे की मौत हुई है। इस लिये उनके खिलाफ कार्रवाई की जाय। कोतवाली विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिससे उसकी मौत कारण पता चल सके। अगर छात्र के पिता लिखित शिकायत करेगें तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment