कालपी (उरई )। मंगलवार को नगर के विख्यात जुलहटी बाजार में दुकान के मामले को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए ।  सूचना पाकर कालपी कोतवाली के दरोगा शफीक खान ने झगड़ा करने के आरोप में 8 लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया । इसी प्रकार जोल्हूपुर मोड में सार्वजनिक स्थान में झगड़ा करते हुए 5 लोगों को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी 13 लोगों के खिलाफ धारा 151 के अंतर्गत चालान करके जेल भेज दिया ।

Leave a comment