
जगम्मनपुर –उरई । अज्ञात चोरों ने पुलिस चौकी के बगल से मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर ली ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर पुलिस चौकी के बगल में विनोद कुमार पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता का मकान है । गृह स्वामी अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए उरई गए हुए हैं और गृह स्वामी की पुत्री रामपुरा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाने के लिए जाती हैं ।आज मंगलवार दिन में जब घर में ताला लगा हुआ था उसी समय अज्ञात चोरों ने घर के पिछवाड़े से प्रवेश करके कमरे में रखे अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे ज्वेलरी व नगद रुपया चोरी कर लिए ।
अवगत हो कि आज सहकारिता का चुनाव होने के कारण चौकी की पुलिस दिन में साधन सहकारी समिति जगम्मनपुर पर तैनात थी उसी समय चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया । घटना की सूचना रामपुरा पुलिस को दे दी गई है चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है और प्रथम दृष्टया किसी जानकार व्यक्ति का चोरी में हाथ होना प्रतीत होता है । संदिग्ध लोगों की निगरानी कर चोरी का खुलासा किया जाएगा ।







Leave a comment