कालपी-उरई । तहसील के बीहड़ पट्टी के ग्राम सैदपुर प्राथमिक विद्यालय में पहुंच कर समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने विघालय के प्रधानाचार्य प्रताप भानु सिंह की देखरेख में गांव के अनाथ नाबालिग शालिगराम व मालिकराम को गृहस्थी के सामान के साथ ही कपडे, खाने-पीने का  सामान उनकी अंधी दादी को भेंट कर आगे भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही यूसुफ अंसारी ने स्कूल परिसर में मौजूद गांव की बेहद गरीब हिरिया, सरस्वती, गंगादीन, रानी, खिल्लन, कौशल्या, तिजिया, सुखिया, भूरे, राममूर्ती, शयामली आदि को कंबल का वितरण करने के साथ अनाथ दोनो गरीब बच्चों को पहनने के लिये कपडो के साथ ही आर्थिक सहयोग भरपूर रुप से किया। इस मौके पर हलीम अंसारी, अब्दुल हई अंसारी, नासिर अंसारी व रियाज अहमद भी मौजूद रहे। इस मौके पर विघालय के प्रधानाचार्य भानु प्रसाद सिंह के अलावा विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment