जगम्मनपुर – उरई । जगम्मनपुर साधन सहकारी समिति विकासखंड रामपुरा पर अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई है ।

समिति चुनाव में चुनाव में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी दो गुटों में बट गई थी । एक गुट का नेतृत्व सेक्टर संयोजक विजय द्विवेदी कर रहे थे और उन्होंने अपने प्रत्याशी ताहर सिंह को अध्यक्ष पद के लिए तथा गोविंद सिंह को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया । दूसरे गुट का नेतृत्व कुछ भाजपा के स्वयंभू नेता कर रहे थे और उन्होंने इस चुनाव में सत्ता की हनक का उपयोग भी करना चाहा लेकिन दूसरी तरफ भी भाजपा के नेता होने के कारण उनकी दबंगई नहीं चल पाई । अंततोगत्वा ताहर सिंह यादव अध्यक्ष पद के लिए एवं गोविंद सिंह सेंगर उपाध्यक्ष पद के लिए विजई घोषित हुए । इस  जीत से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है ।

Leave a comment