रायबरेली। यूथ एक्टिविटी फोरम के तत्वावधान में बुजुर्ग एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 फरवरी को बरगद चौराहा स्थित हरिशगुन लान में होगी। इस बार महिलाओं की फैंसी ड्रेस के अलावा गायन एवं कढ़ाई ( एंब्रॉयडरी ) प्रतियोगिता भी होगी ।
समाज और घर में बुजुर्गों की उपेक्षा और घरों में कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर ना मिलने की वजह से यूथ एक्टिविटी फोरम हर वर्ष बुजुर्गों और महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करता हैं. अपने आप में अनोखी इस प्रतियोगिता में 90 वर्ष तक के बुजुर्ग भाग लेते हैं और महिलाएं भी उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचती है.
फोरम के अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने बताया कि 4 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो जाएंगी 11 बजे तक प्रतियोगिताएं संपन्न हो जाएंगी. शाम 4:00 बजे से गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी शुरू हो जाएंगी शाम को विजेता प्रतिभागियों में पुरस्कार बांटे जाएंगे.
सचिव स्वतंत्र कुमार पांडे ने बताया कि इस वर्ष बच्चों की आर्ट और राइटिंग कंपटीशन आयोजित किए जा रहे हैं. युवतियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई है.
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी है.
फोरम की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती क्षमता मिश्रा ने सभी महिलाओं से सभी खेल प्रतियोगिताओं एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विशेष रूप से प्रतिभाग करने का आव्हान किया है.
दिव्यांग बच्चों के भी होंगे खेल
फोरम के वार्षिक उत्सव में इस बार दिव्यांग बच्चों के भी खेल शामिल किए गए हैं. यह इस आयोजन के विशेष आकर्षण होंगे. आयोजकों ने अभिभावकों से अपने दिव्यांग बच्चों को प्रतिभाग कराने का आह्वान किया है.
खेल प्रतियोगिताओं के प्रभारी
कार्यक्रम प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि मुक्ता भार्गव कढ़ाई प्रतियोगिता, रस्साकशी के मुन्ना लाल साहू, थ्रो बाल के संजय सिंह, म्यूजिकल चेयर महिला के अभिषेक द्विवेदी, 50 मीटर दौड़ के विवेक सिंह, स्पून लेमन दौड़ कि अनुपमा रावत, रस्सी कूद महिला की शिवरंजनी पटेल एवं स्मिता दुबे, रंगोली प्रतियोगिता की श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, गायन महिला की श्रीमती अलका द्विवेदी, बच्चों के आर्ट एवं ड्राइंग कंपटीशन के सतीश राठौर व विनोद कुमार दुबे प्रभारी बनाए गए हैं.
महिलाओं की यह प्रतियोगिताएं होंगी
स्पून लेमन रेस, गायन, रस्सी कूद रुमाल झपट्टा, म्यूजिकल चेयर एंब्रॉयडरी (कढ़ाई) एवं रंगोली
बुजुर्गों की प्रतियोगिताएं
रस्साकशी, थ्रो बॉल, म्यूजिकल चेयर, रुमाल झपट्टा, शतरंज, 50 मीटर दौड़. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बुजुर्ग और महिलाएं दोनों के लिए होगी.







Leave a comment