उरई । पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने  मंगलवार को विभाग में आंशिक फेरबदल किया है । इसके तहत चुर्खी के प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह तोमर को हटाकर उन्हें अपराध शाखा से संबद्ध कर दिया है और चुर्खी का नया प्रभारी निरीक्षक माधौगढ़ कोतवाली से स्थानांतरित रुद्र कुमार सिंह को बनाया है । माधौगढ़ का कार्यभार उन्होने कानपुर देहात से कुछ दिन पहले जनपद में आमद कराने वाले संजय कुमार सिंह को सौंपा है । उधर मंगलवार को माधौगढ़ में रुद्र कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर समाजसेवी गुड्डू सिंह भदौरिया और पत्रकार राजा राजावत आदि मौजूद थे ।

 

Leave a comment