उरई । दमरास साधन सहकारी समिति में सभापति का निर्वाचन निर्विरोध हुआ ।

साधना पत्नी शत्रुघन ने इस पद के लिए एकमात्र पर्चा भरा । नामांकन का समय गुजर जाने के बाद जब कोई दूसरा पर्चा नहीं आया तो उन्हें निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित कर दिया गया । उनके निर्वाचन की घोषणा के बाद लोगों ने उन्हे बधाई दी और उन्हे सहयोग का वचन दिया ।

Leave a comment