उरई । एट थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार  की मौत हो गई ।

पिंडारी निवासी श्याम लाल पटेल (60 वर्ष ) आज सुबह बिलाया में किसी रिश्तेदार से मिल कर बाइक से वापस आ रहे थे । इस दौरान हरिहरधाम के पास कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारता हुआ निकल गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । बाद में राहगीरों से सूचना पा कर मौके पर  पहुँची पुलिस ने उनकी पहचान कराई और शव को सीलबंद करा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

एट थाना क्षेत्र में ही हुए एक अन्य हादसे में बिलाया मोड के पास डंपर अनियंत्रित हो कर पलट गया जिससे उसका चालक नीचे फंस गया । पुलिस की डायल 100 गाड़ी के प्रभारी एहसानुल्ला ने मौके पर काफी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया ।

Leave a comment