
उरई। रूरा अडडू स्थित जय मां दुर्गे इंटर काॅलेज में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अध्यक्षता पत्रकार श्रीकांत शर्मा ने की।
विद्यालय के प्रबंधक गजेंद्र सिंह चौहान व चंदन शुक्ला ने आये हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य गुलाब सिंह जाटव ने किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम और विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की और उनके आगे बढ़ने की शुभकामना व्यक्त की।







Leave a comment