उरई। दिल्ली जाने वाली टूरिस्ट बस के कंडक्टर की जहरीला पदार्थ खा लेने से मौत हो गई।

इटावा स्थित प्रिंस ट्रैवल्स की बस माधौगढ़ से दिल्ली के लिए चलती है। इटावा निवासी सोनू द्विवेदी इस बस पर कंडक्टर था। उसने माधौगढ़ में अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर लोगों ने देखा तो आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले गये। जहां से उसकों रेफर कर दिया गया। इटावा के लिए ले जाते समय रास्ते में बकेबर के पास उसने दम तोड़ दिया।

Leave a comment