उरई। कुठौंद थाने के भदेख में एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने अकेला पाकर खेत में बलात्कार का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के चिल्ला पड़ने से लोग इकटठा हो गये जिससे युवक धमकी देता हुआ भाग निकला।
भदेख में किशोरी मंगलवार को खेत पर चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी एक शोहदा चरनसिंह पुत्र हरीराम निषाद पीछे से आ गया और वह बुरी नीयत से किशोरी को खेत के अंदर खीचने लगा। उसके इरादे भांप किशोरी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने किशोरी का मुंह दबाकर उसकी आवाज बंद कराने की कोशिश की लेकिन तब तक आसपास से लोग आ गये। उन्हें देख आरोपी भाग निकला। किशोरी ने वारदात की जानकारी घर आकर परिजनों को दी। बुधवार को परिजनों ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना सत्य होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगें।







Leave a comment