उरई। साधन सहकारी समिति कैथेरी के अध्यक्ष चुने जाने पर राजकुमार सिंह जादौन का माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह पिण्डारी ने भी जादौन को माला पहनाकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुधीर सिंह जादौन, यतेन्द्र सिंह, बृजपाल सिंह और आकर्ष जादौन आदि उल्लेखनीय तौर पर मौजूद थे। राजकुमार सिंह जादौन ने इस अवसर पर कहा कि वे सोसाइटी को मजबूत करके अपने किसानों को सहकारिता आंदोलन की सार्थकता का एहसास कराने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठों से इसी तरह सहयोग और मार्गदर्शन की भावना बनाये रखने की अपील की।

Leave a comment