उरई। आम आदमी पार्टी के जिले में विस्तार के लिए मजबूत पदाधिकारियों की नियुक्ति के क्रम में जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका ने तेजतर्रार अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह आईजे को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष जताया है। उधर इंद्रजीत सिंह आईजे ने कहा कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करते हुए जनपद में पार्टी की जड़े गांव-गांव तक फैलाने में योगदान करेगें।

Leave a comment