
उरई। बाबई से दमरास-अटराकलां सड़क का निर्माण दो वर्ष पहले शुरू हुआ था जो कि बजट के अभाव में बीच में ही ठप्प हो गया। ग्रामीणों को इससे जो उम्मीदें बंधी थी उनके टूटने के कारण उनमें आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
9 किलोमीटर लंबी इस सड़क की लागत 405.49 लाख रुपये अनुमानित की गई है। जिसकी मंजूरी राज्य सड़क निधि से दी गई थी। यह सड़क 2 अप्रैल 17 को कंपलीट हो जानी चाहिए थी। लेकिन काम बीच में ही ठप्प हो जाने से सड़क का निर्माण अनिश्चित काल के लिए टल गया।
ग्रामीणों में उखड़ी सड़क पर मुश्किल आवागमन की वजह से रोष व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए 60 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में मिले थे इसके बाद अभी तक कोई धन नही मिला है। हो चुके कार्य का 3 करोड़ रुपया बकाया पड़ा है। शासन को कई बार डिमांड के लिए पत्र भेजे गये लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा।







Leave a comment